India Ki Udaan क्या है जिसे गूगल ने किया लांच [2022]

INDIA KI UDAAN 2022 दोस्तों आज हमारे देश यानि भारत देश को 75 साल हो गए है और पूरा देश आजादी के इस अमृत महोत्सव मना रहा है। दोस्तों हमारे देश ने जैसे ही आजादी यानी अपने स्वयं के पंख पा लिए थे तो देश ने उड़ने में कोई कमी नहीं रखी और इसने केवल 75 सालो में वो भी इतनी परेशानियो के साथ अपना लोहा मनवा दिया पुरे विश्व में

और दोस्तों इस बार की आजादी को पूरा विश्व अलग ही नजरिये से देख रहा है तो इस बार हमारे इस आजादी अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए Google ने एक विशेष प्रोग्राम लॉंच किया है INDIA KI UDAAN इंडिया की उड़ान.

तो दोस्तों आज हम ये ही जानेगे की यह प्रोजेक्ट “इंडिया की उड़ान” क्या है और यह इतना क्यों लोग इसके बारे में बात कर रहे है और क्या है इसमें खास बात?

India Ki Udaan क्या है जिसे गूगल ने किया लांच [2022]
India Ki Udaan क्या है जिसे गूगल ने किया लांच [2022]

क्या है India Ki Udaan ?

India Ki Udaan: गूगल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि भारत देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मना रहा है। तो गूगल भी Culture मंत्रालय के साथ अपने सहयोग की घोषणा इस महोत्सव में करेगा।

‘इंडिया की उड़ान’ नाम के प्रोजेक्ट को गूगल ने शुक्रवार 5 अगस्त 2022 को लॉन्च किया

‘गूगल आर्ट्स एंड कल्चर’ द्वारा शुरू की गई परियोजना “India Ki Udaan” देश की उपलब्धियों का जश्न मनाएंगे और यह इन 75 वर्षों में भारत की अटूट और अमर भावना पर आधारित है।

इस साल के Doodle4Google के विजेता 14 नवंबर को भारत में Google के Homepage पर अपनी कलाकृति देखेंगे और 5 लाख रुपये की कॉलेज स्कॉलरशिप.

गूगल ने ‘India Ki Udaan‘ के जरिए एक संदेश देश वासियो को कहा कि “आओ नए स्वतंत्र मुक्त विकासील भारत के पलों को फिर से जीवंत करें” और उन्हें देशप्रेम से जोड़ते है?

Google ने Doodle4Google प्रतियोगिता की घोषणा

Google ने Doodle4Google प्रतियोगिता की घोषणा
Google ने Doodle4Google प्रतियोगिता की घोषणा[India Ki Udaan]

इसी के साथ Google भी संस्कृति मंत्रालय के साथ अपने सहयोग की घोषणा करता है। और इसी के साथ ही गूगल ने Doodle4Google प्रतियोगिता का एलान किया जो ‘अगले 25 सालो में, मेरा भारत होगा’ शीर्षक पर आधारित है। ये कक्षा एक से दस तक के छात्रों के लिए है। इस साल के Doodle4Google के विजेता 14 नवंबर को भारत में गूगल होमपेज पर अपनी Art देखेंगे।

वहीं जी किशन रेड्डी ने अपने संबोधन में गूगल की टीम से ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tirnga) पर एक विशेष डूडल बनाने का आग्रह किया, जो इसके कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेने के लिए उत्साहित करेगा।

गूगल करेगा मदद लेकिन किसमें ?

गूगल 3,000 से अधिक केंद्रीय संरक्षित स्मारकों की सीमाओं की Digital Mapping में संस्कृति मंत्रालय की मदद कर सकता है जो साइटों की बेहतर निगरानी और अतिक्रमण की जाँच में मदद करेगा। शायद गूगल पुराने अभिलेख और विंटेज सामग्री के डिजिटलीकरण कर उन्हें संरक्षित करने में भी मदद कर सकता है।

इसके साथ उन्होंने कहा कि हम गूगल की टीम से सरकार की परिवर्तनकारी यात्रा में भागीदार बनने और भारत के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने का भी आग्रह करते हैं।

गूगल आर्ट और कल्चर क्या है?

दरअसल गूगल ने एक नया पोर्टल बनाया है जिसका नाम है Google art & Culture “गूगल आर्ट और कल्चर, इस वेबसाइट पर भारत के ऐतिहासिक पन्ने से कुछ अहम् जानकारी यह पर उपलब्ध है जैसे पहले प्रधानमंत्री(भारत के पहले प्रधानमन्त्री, जवाहरलाल नेहरू) और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़ी जानकारी से लेकर गायन, इसरो, खेल, विज्ञान जगत,चिकित्सा क्षेत्र, साहित्य, फिल्म आदि से मिली महान उपलब्धियों को डिजिटल रूप में दर्शाया गया है।

जो एक सच में एक काफी अच्छा कदम है गूगल का भारत और भारत की संस्कृति और कला के प्रति

आजादी का अमृत महोत्सव की खास मुहीम

India ki Udaan: भारत आजादी के ऐतिहासिक 75 वर्षो के पूरे होने पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मना रहा है। इसके लिए देशभर व राज्यों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी महोत्सव के तहत के मुहिम चलाई जा रही है हर घर तिरंगा, जिसमें हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लोगों से 13 से 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया पेजों (Facebook, Instagram, Koo, WhatsApp etc ), अकाउंटों पर तिरंगे को अपनी प्रोफाइल की DP बनाने को कहा है।[India Ki Udaan]

हर घर तिरंगा मुहीम 2022: Registration कैसे करें और Certificate कैसे डाउनलोड करें?

हर घर तिरंगा अभियान: रजिस्ट्रेशन लिंक, रजिस्ट्रेशन कैसे करें और प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें?

  1. हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक को वेबसाइट harghartirang.com पर जाना होगा और नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए:
  2. आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर जाएं ।
  3. रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें जिसपर लिखा है ‘Pin a Flag’। अब आगे एक पेज आएगा जहां पर आपको अपनी फोटो अपलोड करनी होगी, अपना नाम और मोबाइल नंबर भरना होगा और ‘Next’ विकल्प पर क्लिक करे या आप ‘Continue With Google’ पर क्लिक करके भी अपने Google खाते से लॉगइन भी कर सकते हैं।
  4. अपना एड्रेस,उम्र आदि विवरण भरें और अगले स्टेप पर जाएँ।
  5. अपने डिवाइस पर ‘Location’ Service चालू करके अपने लोकेशन को एक्सेस दें।

अपने Place पर एक Virtual Flag पिन करें। बधाई हो! Congratulation!! अब आप “हर घर तिरंगा अभियान” में हिस्सा ले चुके हैं।

अब, जब आपने अपने स्थान पर Virtual फ्लैग (तिरंगा) को सफलतापूर्वक पिन कर दिया है, तो आपको एक ऑनलाइन Certificate प्राप्त होगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इंडिया की उड़ान क्या है?

भारत देश की जरुरी उपलब्धियों को इक्क्ठा करते हुए गूगल ने एक ऑनलाइन परियोजना शुरू की है। इसमें समृद्ध अभिलेख और ऐतिहासिक कलाकृतियों और कलात्मक चित्रण के जरिये देश के कल्चर और कला और विकास की छवि पेश की जाएगी।

“India Ki Udaan” नाम के प्रोजेक्ट किसने लॉन्च किया ?

India Ki Udaan नाम के प्रोजेक्ट को गूगल ने शुक्रवार 5 अगस्त 2022 को लॉन्च किया

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कौन है ?

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रीजी किशन रेड्डी

‘हर घर तिरंगा’ मुहीम क्या है?

“Har Ghar Tiranga” अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य देश में झंडे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को बढ़ाना है।

आजादी का अमृत महोत्सव क्यों मनाया जा रहा है ?

आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी को 75 साल होने के उपलक्ष्य में सरकार यह महोत्सव मानती है

3 thoughts on “India Ki Udaan क्या है जिसे गूगल ने किया लांच [2022]”

Leave a Comment