Jio 5G वेलकम ऑफर 2022: प्लान, लॉन्च, 4 सिटी में लॉन्च

Reliance Jio ने हाल ही में नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और वाराणसी सहित भारत के 4 शहरों में 5G नेटवर्क के लॉन्च की ऑफिसियल घोषणा की है। रिलायंस जियो 5G सेवाओं को कल यानि, 5 अक्टूबर 2022 को लॉन्च किया गया।

Jio 5G वेलकम ऑफर 2022: प्लान, लॉन्च, 4 सिटी में लॉन्च

दशहरे के इस त्यौहार के अवसर पर, भारत के सबसे बड़े नेटवर्क ने ‘ Jio 5G वेलकम ऑफर’ शुरू भी कर दिया है, जिसके तहत लोग 1GBps से तेज़ स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का आनंद लेंगे।

फ़िलहाल, Jio ने किसी भी Jio 5G वेलकम ऑफ़र का खुलासा नहीं किया है मगर संभावना है कि यूजर कुछ टाइम के लिए फ्री 5G सेवाओं का उपयोग कर सकें।

Jio 5G वेलकम ऑफर 2022

सेवाएं फ़िलहाल के लिए केवल बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध होंगी, जिसका अर्थ है कि अभी आम लोग 5G सेवाओं का उपयोग नहीं कर सकता है।

Jio 5G नेटवर्क को एक्सेस करने के लिए यूजर्स के पास 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन होना चाहिए। 2017 में वापस, Jio ने ऑफ़र के सामने आने तक काफी लंबे समय तक मुफ्त 4G सेवाओं की पेशकश की। यह संभावना है कि कंपनी द्वारा आधिकारिक Jio 5G योजनाओं की घोषणा किए जाने तक उपयोगकर्ताओं के लिए 5G सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध हो सकेंगी।

Jio 5G वेलकम ऑफर: लॉन्च की तारीख

Jio 5G वेलकम ऑफर 5 अक्टूबर 2022 (दशहरा) को टेलीकॉम ऑपरेटर Jio द्वारा लॉन्च किया जाएगा।

इस ऑफर के तहत लोग 1 GBps+ इंटरनेट स्पीड के साथ मुफ्त 5जी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

अभी तक Jio 5G केवल 4 शहरों में बीटा ट्रायल के लिए उपलब्ध होगा। एक बार ट्रायल पूरा होने के बाद जियो देश के सभी शहरों 2023 के अंत तक 5जी नेटवर्क उपलब्ध कराएगा। Jio कंपनी के अनुसार, “5G एक विशेष सेवा नहीं है जो कुछ खास लोगों को ही मिले। यह पूरे भारत में हर नागरिक, हर घर और हर व्यवसाय के लिए उपलब्ध होना चाहिए।”[Jio 5G वेलकम ऑफर 2022/Jio 5G welcome offer 2022]

Jio 5G को दशहरे के पर्व पर ही लॉन्च क्यों ?

भारत के सबसे बड़े नेटवर्क Jio के अनुसार, “दशहरा बाधाओं पर विजय का प्रतीक है, ज्ञान और बुद्धिमता के साथ Jio True 5G वास्तव में सक्षम होगा।”

Jio 5G वेलकम ऑफर कौन ले सकता है?

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और वाराणसी जैसे शहरों में रहने वाले लोग जिनके पास 5G सपोर्टेड स्मार्टफोन है, वे Jio 5G सेवाओं का आनंद ले सकते हैं।

Jio 5G वेलकम ऑफर/सेवाएं: कैसे लाभ उठाएं?

फिलहाल टेलीकॉम कम्पनी Jio 5G को अपने वेलकम ऑफर के जरिए ही उपलब्ध कराएगी।

इच्छुक यूजर को इन्विटेशन प्राप्त होंगे। जिन यूजर को Jio 5G नेटवर्क मिलेगा, वे अपने 4G सिम या हैंडसेट को बदले बिना आटोमेटिक रूप से 5G सेवाओं में अपग्रेड हो जाएंगे। यूजर बीटा टेस्ट का हिस्सा होंगे और 1 GBps से फ़ास्ट स्पीड के साथ वाले 5जी इंटरनेट का उपयोग करने में सक्षम होंगे।

इंडिया में 5G -TOP 5 Fector

कहा मिलेगा 5G network?

5G शुरवात में देश के सीमित क्षेत्रों में उपलब्ध होगा। जिओ ने फ़िलहाल 5 अक्टूबर को 4 शहरो में उपलब्ध है।

सिम कार्ड

5G नेटवर्क में Airtel और Jio 5G दोनों के लिए नए सिम कार्ड की जरूरत नहीं होगी। Jio ने हाल ही में अपने बीटा टेस्ट से पुष्टि की है

टॉवर निर्भरता

कई रिपोर्टों के अनुसार एयरटेल और जियो दोनों के 5G यूजर को नेटवर्क के लिए पूरी क्षमता से काम करने के लिए टावरों के करीब होना होगा।

अपडेट

आपके सेलुलर नेटवर्क प्रोवाइडर आपके 5G फोन पर 5G नेटवर्क को सक्षम करने के लिए एक छोटे से अपडेट की आवश्यकता हो सकती है

डेटा प्लान की कीमतें

5G स्कीम की अपनी अलग ही प्राइस हो सकती है, जिसे बाद में लागू किया जा सकता है, ptelco के अनुसार 5G डाटा प्लान बहुत सस्ते हो सकते है

Leave a Comment